Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

नवरात्रि पर यशराज का सरप्राइज़, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का नया पोस्टर जारी

पिछले कई महीनों से उनकी चर्चित फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। अब दर्शकों का इंतजार और भी रोमांचक हो गया है, क्योंकि यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है।

22 Sep 2025

नवरात्रि पर यशराज का सरप्राइज़, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का नया पोस्टर जारी


बॉलीवुड की पावरफुल अदाकारा रानी मुखर्जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। पिछले कई महीनों से उनकी चर्चित फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। अब दर्शकों का इंतजार और भी रोमांचक हो गया है, क्योंकि यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है।

इस पोस्टर में रानी मुखर्जी अपने आइकॉनिक किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के लुक में नजर आ रही हैं। पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में बंदूक थामे रानी का यह रौबदार अंदाज़ एक बार फिर यह साबित करता है कि वह पर्दे पर किसी भी गैंगस्टर और अपराधी को सीधी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। पोस्टर पर साफ झलकता है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा इंटेंस, दमदार और चैलेंजिंग होने वाली है।

फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। यशराज फिल्म्स की इस मशहूर फ्रेंचाइज़ी की तीसरी किस्त से दर्शकों की उम्मीदें दोगुनी हैं। 2014 में आई 'मर्दानी' और 2019 की 'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खाकी वर्दी के दम से जबरदस्त छाप छोड़ी थी।

नए पोस्टर के साथ निर्माताओं ने लिखा, "नवरात्रि के शुभ अवसर पर, यहां बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। रानी मुखर्जी अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण मामले की जांच करने के लिए तैयार हैं।"

फिल्म 'मर्दानी 3' को 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। दर्शक और फैंस सोशल मीडिया पर पहले ही इस पोस्टर की तारीफ कर रहे हैं और यह मानकर चल रहे हैं कि रानी मुखर्जी का यह रोल एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर देगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवरात्रि पर यशराज का सरप्राइज़, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3'
पिछले कई महीनों से उनकी चर्चित फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। अब दर्शकों का इंतजार और भी रोमांचक हो गया है, क्योंकि यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ)





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News